मोदी सरकार में आर्थिक सलाहकार की भूमिका निभा चुके अरविंद सुब्रह्मण्यन ने नोटबंदी को एक बड़ा झटका करार दिया. उन्होंने कहा, ''नोटबंदी इकोनॉमी के लिए एक खतरनाक और तगड़ा झटका था. इससे अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार तेजी से गिरने लगी.''
देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार ने पहली बार नोटबंदी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपनी किताब 'ऑफ काउंसेल: द चैलेंजेस ऑफ द मोदी-जेटली इकोनॉमी' में नोटबंदी समेत अर्थव्यवस्था के कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है. हालांकि उन्होंने अपनी किताब में इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि नोटबंदी की घोषणा से पहले इसकी जानकारी उन्हें दी गई थी या नहीं.
अरविंद सुब्रह्मण्यन अपनी किताब में लिखते हैं, ''नोटबंदी अर्थव्यवस्था को एक तगड़ा और खतरनाक झटका था. इस एक कदम से चलन में 86 फीसदी मुद्रा बाहर निकाल दी गई थी. नोटबंदी का असर रियल जीडीपी पर देखने को मिला.'' अरविंद कहते हैं कि इकोनॉमी की रफ्तार वैसे पहले से ही धीमी थी. लेकिन नोटबंदी के बाद यह और भी तेजी से गिरने लगी.''
अरविंद ने किताब में लिखा कि नोटबंदी से पहले की 6 तिमाही में अर्थव्यवस्था की रफ्तार 8 फीसदी की दर से थी. नोटबंदी के बाद की बात करें, तो इसके बाद 7 तिमाही में इकोनॉमी की रफ्तार घटी और यह 6.8 फीसदी पर आ गई.
देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार लिखते हैं कि नोटबंदी की वजह से इकोनॉमी की रफ्तार धीमी हुई, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता. इसकी बजाय बहस इसके असर पर हुई है. कि क्या इसका असर 2 फीसदी अंक था या उससे भी कम.
वह कहते हैं कि सिर्फ नोटबंदी ही नहीं, इस दौरान अन्य कई चीजों ने भी इकोनॉमी के ग्रोथ को प्रभावित किया. इसमें ब्याज दरें, जीएसटी लागू होना और तेल की बढ़ती कीमतें भी शामिल थीं.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट चलन से बाहर हो गए थे.
मध्य प्रदेश और मिजोरम में मतदान काफी उत्साहजनक रहा है. दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग दर्ज की गई. मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ईवीएम में शिकायतों के बीच 74 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, जिसे लेकर कांग्रेस काफी गदगद नजर आ रही है.
वोटिंग समाप्त होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ज्यादा मतदान को कांग्रेस के पक्ष में बताया. उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कहा था कि हम 140 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, लेकिन आज की वोटिंग देखकर लग रहा है कि नतीजे और भी ज्यादा चौंकाने वाले रहेंगे.'
'शांति से निपटे चुनाव और बीजेपी'
इसके साथ ही कमलनाथ ने चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा, 'आज के चुनाव की खासियत ये है कि दो चीजें शांति से निपट गईं, एक तो चुनाव और दूसरा बीजेपी.'
बुधवार को राज्य की सभी 230 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. हालांकि, इस दौरान ईवीएम में खराबी की 800 से ज्यादा शिकायतें भी मिलीं. ईवीएम में सबसे ज्यादा शिकायत ग्वालियर, इंदौर, खरगौन और भिंड में सामने आई. भोपाल में ईवीएम खराब होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया और नेता धरने पर बैठ गए. इसके अलावा भिंड विधानसभा के पोलिंग बूथ नंबर-109 में उपद्रवियों ने फायरिंग की और पोलिंग एजेंट पर हमला किया.
No comments:
Post a Comment